नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के करारी तिनटंगा गांव में बुधवार के रात्रि में दो पक्षों में आपसी विवाद को लेकर जमकर गोलीबारी हुई। एकाएक गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका थर्रा उठा, लोग भयभीत हो कर घरों में दुबक गए। ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य सड़क मार्ग पर दोनों पक्षों की ओर से गोली चलायी जा रही थी।

गोली की आवाज सुनकर सड़क पर चल रहे लोग किसी तरह छुप कर जान बचायी। गोलीबारी की घटना की जानकारी मिलते ही गोपालपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल पर गिरे खोखे को भी बरामद किया।

इस संबंध में गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि लोगों से पूछताछ में यह बात सामने आई कि शाम में खाने-पीने के बाद दो पक्षों के युवकों में गाली गलौज के बाद मारपीट की घटना घटी। बाद में वे लोग फायरिंग करने लगे। दोनो पक्षों पर प्रथमिकी दर्ज की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *