नवगछिया। रविवार की शाम दो बाइक की टक्कर के बाद घटनास्थल के समीप दुर्घटनाग्रस्त एक बाइक सवार को शराब के नशे में पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी पूर्णिया के रूपौली थाना क्षेत्र के अंजहरि गांव का मांगन यादव है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 335
मांगन का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। वह हाल में ही हत्या के आरोप में दस साल की सजा काटकर जेल से बाहर आया है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया। वह थाना क्षेत्र के खैरपुर गांव स्थित अपने ससुराल जा रहा था। इस दौरान ध्रुवगंज दुर्गा मंदिर के समीप एक बाइक सवार को धक्का मारकर घायल कर दिया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
