नवगछिया। पंचायत चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिये नवगछिया एसपी ने रविवार को नवगछिया सर्किल  में होने वाले मतदान को लेकर थाना अध्यक्षों के साथ बैठक की। बैठक में एसडीपीओ दिलीप कुमार, डीएसपी, इंस्पेक्टर सहित सभी थानाध्यक्षों ने भाग लिया। एसपी ने थाना क्षेत्र में मतदान केंद्रों एवं वहां की भौगोलिक स्थिति के साथ-साथ अपराधियों की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। मतदान में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसको लेकर एसपी ने आवश्यक निर्देश दिए।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

एसपी ने बताया कि चुनाव पूर्व तैयारी की समीक्षा की गयी है। जिसमें मतदान केंद्रों पर किसी भी तरह की परेशानी मतदाताओं को न हो, शांतिपूर्ण एवं आदर्श मतदान हो, इसको लेकर  जानकारी ली गयी। उन्होंने बताया कि निरोधात्मक कार्रवाई के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखने का निर्देश सभी थानाध्यक्षों को दिया गया है । 107, सीसीए 3 से लेकर सीसीए 12 एवं अन्य तरह की कार्रवाई शुरू की गयी है। जिन-जिन अपराधियों पर डीएम स्तर से सीसीए की कार्रवाई की जा रही है उन्हें जिला बदर किया जा रहा है। इसलिए इन क्षेत्रों में भी चिह्नित अपराधियों को जिला बदर किया जाएगा।

मतदान केंद्रों पर अपराधी  गतिविधि न रहे, इसके लिए पुलिस फोर्स के साथ-साथ अन्य तैयारी की जा रही है। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी लंबित मामलों के निष्पादन एवं इलाके में शराब एवं अवैध रुपए की छापेमारी को लेकर टीम बनायी गयी है। उन्होंने बताया कि संवेदनशील मतदान केंद्रों पर एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर किस तरह की व्यवस्था हो, इसके लिए भी जानकारी ली गयी है। कुछ मतदान केंद्रों को देखा गया है। उसपर गहन विचार किया जा रहा है। इस मौके पर नवगछिया सर्किल इंस्पेक्टर मार्कण्डेय सिंह सहित नवगछिया नगर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण सहित अन्य थानाध्यक्ष मौजूद थे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet