नवगछिया – जगतपुर पंचायत में सात निश्चय योजना जांच करने गए पदाधिकारियों के समक्ष गोलीबारी होने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल है जो पूरी तरह से अस्पष्ट है. वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग एक जगह जमा है और एक गोली चलने की आवाज आती है.

वीडियो में गोली किसने चलाई है और किन लोगों पर चलाई है यह कुछ भी स्पष्ट नहीं है. जबकि सूत्र बता रहे हैं कि मामले की तह में पंचायत चुनाव की रंजिश है. परबत्ता थानाध्यक्ष ने कहा कि गोली चलने की सूचना उन्हें भी मिली है. रविवार को जांच अधिकारी को थाना बुलाया जाएगा और मामले की जानकारी ली जाएगी.

भवानीपुर सरस्वती अस्थान के पास चली छः चक्र गोली, स्थल पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी

नवगछिया – भवानीपुर पंचायत के सरस्वती स्थान के पास शनिवार को देर शाम 6 चक्र गोली चलने की सूचना है. गोली चलने के बाद गांव में दहशत का माहौल हो गया तो ग्रामीण स्तर से मामले की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची रंगरा पुलिस ने मामले में छानबीन की है.

हालांकि पुलिस के छानबीन के क्रम में किसी भी ग्रामीण ने गोलीबारी होने की शिकायत पुलिस से नहीं की है. सूत्र बता रहे हैं कि जो पक्षा में भूमि विवाद के कारण एक पक्ष ने दहशत का माहौल कायम करने के लिए गोली चलाई थी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *