नवगछिया। खरीक थाना क्षेत्र के कठेला में पत्नी और तीन माह के मासूम पुत्र की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पति धीरज ठाकुर को शनिवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। इससे पूर्व पुलिस को पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते बताया कि घटना की रात करीब दस बजे मैंने पत्नी से शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा जाहिर की।
किन्तु पत्नी ने कहा कि आप सिर्फ नाम के हैं, काम के नहीं। आपसे कुछ होने वाला नहीं है और न ही भविष्य में कभी आपके साथ संबंध बनाऊंगी। जिस पर मैंने कहा कि मैं काम का नहीं हूं तो तुमको बच्चा कैसे हो गया। इसपर पत्नी ने कहा कि यह आपका बच्चा नहीं है। इसके बाद मैं काफी उग्र होकर सो गया। करीब 12 बजे नींद खुलने पर पत्नी को सोया देख घर में धारदार चाकू से उसके पेट में वार कर दिया।
जिसपर वह छटपटाने लगी तो फिर मैं दो-तीन बार चाकू से वार कर दिया। इसी बीच पास में सोया बच्चा भी जगकर रोने लगा। जिसके कारण मैं बच्चे के पेट में भी चाकू घोंप दिया। इसी बीच पत्नी और पुत्र के रोने की आवाज सुनकर मेरे माता-पिता समेत परिवार के अन्य सदस्य आ गये। जिसके बाद मैं दो तल्ले मकान से ही कूदकर भाग गया।


