नवगछिया: सत्यनारायण मंदिर रोड में विगत तीन दिनों से चल रहे गणेश पूजनोत्सव कार्यक्रम गुरूवार की सुबह पंडित सुरेन्द्र नाथ मिश्र के द्वारा हवन के साथ संपन्न किया गया.
Total Downloads: 105
हवन में बड़ी संख्या में स्थनीय लोगो ने भाग लिया और आरती के बाद विसर्जन का कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर नवगछिया बाजार में मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जो काफी रोमांचक रहा जिसमे कृष्ण कुमार ने ११०० रूपये का ईनाम जीता.


गणेश जी की प्रतिमा को नगर भ्रमण कराते गाजे बाजे और डीजे की धुन पर अविर के साथ युवा धीरकते नजर आये वही किमिटी से रवि शर्मा ने बताया कि शहर के गौशाला के परिसर में स्थित पोखर में नम आँखों से भगवान गणेश जी को अंतिम विदाई दी गयी. इस अवसर पर आयोजक दिनेश केडिया, अमित चिरानिया, शम्भू चिरानिया, रवि शर्मा, पंकज टीव्रेवाल, अतन सिंह, रतन सिंह, चंद्रशेखर शर्मा के साथ सेकडो लोगो ने भाग लिया.
