नवगछिया । नवगछिया पुलिस ने धोबिनिया निवासी राणा यादव फौजी और पवन यादव को एनएच 31 से शराब के नशे में गिरफ्तार किया। दोनों की अनुमण्डल अस्पताल में जांच कराई गई जिसमें दोनों में अल्कोहल की मात्रा पाई गई।
Total Downloads: 92
पिछले दिनों नवगछिया में हुए कई दुस्साहसिक घटनाओं में वह वांछित था। इनदिनों वह जमानत पर था। उसके ऊपर अपहरण, गोलीबारी व रंगदारी के मामलों भी दर्ज है। नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधि देखते हुए स्कॉर्पियो को रोका,
जब वाहन पर सवार सभी चार लोगों की जांच की गयी तो उसमें दो अल्कोहलिक पाए गए. इसी क्रम में पता चला कि शराब के नशे में एक व्यक्ति राणा फौजी है और दूसरा पवन यादव है। नवगछिया थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है जबकि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज गया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है।

