नवगछिया । नवगछिया बाजार के रुगंटा सत्संग भवन रोड स्थित व्यव्सायी पवन चिरानिया के घर में ताला तोड़कर घर में रखा 315 बोर का राइफल सहित साढ़े नौ लाख रुपए चोरी करने के आरोपी महिला जुलेखा खातून को नवगछिया पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वहीं नाबालिग को जुबेनाइल न्यायालय के तहत रिमांड होम भेज दिया गया।
Total Downloads: 335
एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि बाकी आरोपियों की गिरप्तारी के लिए छापेमारीं की जा रही है। पीड़ित व्यवसायी पवन चिरानिया, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि डब्लू यादव, निवर्तमान पार्षद मुन्ना भगत, पप्पू यादव ने 24 घण्टे के भीतर पुलिस द्वारा कांड का उदभेदन कर आरोपियों की गिरफ्तारी और समान की बरामदगी के लिए पुलिस प्रशासन को साधुवाद दिया।
