पत्नी को जिंदा जलाने के आरोप में फरार पति अनिल दास गुरुवार की देर रात पुलिस के हत्थे चढ़ गया। खरीक थानाध्यक्ष के नेतृत्व में शिवनारायणपुर पुलिस के सहयोग से मथुरापुर गांव स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। खरीक पुलिस को सूचना मिली कि अनिल दास छठ पूजा में घर आया है। इसके बाद थानाध्यक्ष पंकज कुमार पुलिस बल के साथ शिवनारायणपुर पहुंचे। वहां की पुलिस के साथ मिलकर यह कार्रवाई की। शुक्रवार को खरीक पुलिस ने आरोपी अनिल को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया

गया। आरोपी की ससुराल खरीक के ध्रुवगंज में है। एक माह पूर्व ससुराल में ही उसने पत्नी वंदना देवी के शरीर पर केरोसिन डाल कर आग लगा दी थी। महिला बुरी तरह झुलस गई थी। इसके बाद अनिल खरीक पीएचसी ले

गया था। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत देख डॉक्टर ने उसे मायागंज फिर पीएचसीएच रेफर किया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मरने से पहले वंदन ने पति के खिलाफ बयान दर्ज कराया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *