नवगछिया जाह्नवी चौक टीओपी के पास 14 नंबर सड़क पर अपराधियों ने बिजली कर्मी से बाइक और मोबाइल छीन ली। घटना की सूचना पर इस्माइलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। पीड़ित बिजली कर्मी भागलपुर के बूढ़ानाथ निवासी कृष्णानंद ठाकुर ने पुलिस को बताया कि वह कुरसेला से घर लौट रहा था।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 92
जाह्नवी चौक टीओपी के पास दो-तीन अज्ञात अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर बाइक, मोबाइल और एक बैग छीन लिए। उसने बताया कि बैग में सिर्फ कागजात थे। भागने के क्रम में अपराधियों ने बैग से कागजातों को निकाल कर फेंक दिया और नवगछिया की ओर भाग गए। इस्माइलपुर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
