नवगछिया। नवगछिया के जीआरपी पुलिस ने प्लेटफार्म संख्या दो पर अगरतला एक्सप्रेस से उत्तर कर बस स्टैंड पर जाने वाली एक महिला को संदिग्ध हालत में हिरासत में लिया उसके पास रखे बैग में जांच के दौरान कई पैकेट गाजा का बरामद हुआ।
बरामद गांजे की माप कराने के बाद 7 किलो गाजा बरामद किया गया। इस मौके पर प्रभारी थाना अध्यक्ष अमरेंद्र शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर समस्तीपुर जिला के अकबरपुर गांव निवासी महेश कुमार साहनी की पत्नी सोनी कुमारी को गिरफ्तार किया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के दौरान कई तरह की जानकारी मिली है यह अगरतला एक्सप्रेस से गाजा लेकर नवगछिया पहुंची थी। मामला दर्ज कर इसे जेल भेज दिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
