बिहपुर। झंडापुर ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना पर जयरामपुर में छुपकर रह रहे मड़वा गांव निवासी बड़े भाई अनिल राय (53) की गोली मार कर हत्या कर देने के मामले के नामजद आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 338
ओपी प्रभारी अजीत कुमार ने बताया गिरफ्तार आरोपी राजेश राय उर्फ राजू राय मड़वा का रहने वाला है। ज्ञात हो कि 7 दिसंबर 2022 को मड़वा पश्चिम पंचायत के वार्ड नंबर छह राय टोला में जमीन विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की गोली मार कर हत्या कर दी थी।
हत्या के बाद से ही वह फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी से मृतक के परिवार वालों ने राहत की सांस ली है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
