भागलपुर/नवगछिया । रविवार की शाम भीखनपुर में बाइक लुटरों ने नवगछिया पुलिस पर फायरिंग की। घटना उस समय हुई जब बाइक लुटेरा गिरोह का पीछा करते हुए नवगछिया पुलिस पहुंची थी। नवगछिया एसडीपीओ सादे लिबास में ही थे। अपराधियों तक पहुंचने के बाद जैसे ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की तो उन बदमाशों ने फायरिंग कर दशहत फैलाने और भागने की कोशिश की। जवाब में नवगछिया पुलिस ने भी हवाई फायरिंग की और चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। अपराधियों के पास से नवगछिया पुलिस ने लूटी गई बाइक और हथियार बरामद किया है। रविवार की देर रात तक गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी थी।

Whatsapp group Join

झंडापुर में बाइक लूटकर भाग रहे बदमाश की तलाश में पहुंची थी पुलिस

पिछले कुछ दिनों से नवगछिया में बाइक लूट की कई घटनाएं हो चुकी थी। रविवार को भी झंडापुर थाना क्षेत्र में एनएच पर अपराधियों ने बाइक लूट लिया और भाग निकले। सूचना मिलने पर नवगछिया पुलिस ने अपराधी का पीछा किया और भागलपुर पहुंच गई। यहां आने के बाद अपराधियों को घेर लिया गया। खुद को फंसते देख अपराधियों ने फायरिंग की। हालांकि वे भाग नहीं सके। गौरतलब है कि पिछले 15 दिन में नवगछिया पुलिस जिले के विभिन्न इलाकों में बाइक लूट की पांच से ज्यादा घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस को इस बात की जानकारी थी कि गिरोह में भागलपुर के भी अपराधी शामिल हैं।

गिरफ्तार अपराधियों में तीन भागलपुर के

बाइक लुटेरा गिरोह के जिन चार अपराधियों को नवगछिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनमें तीन भागलपुर के हैं जबकि एक अपराधी नवगछिया का रहने वाला है। उनके पास से हथियार बरामद किया गया है। पुलिस की पूछताछ में उन अपराधियों ने अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के अलावा उन लोगों के भी नाम बताए हैं जिनके पास लूटी हुई बाइक वे बेचा करते हैं। उन सभी की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है। बाइक लुटेरा गिरोह के खुलासे को लेकर सोमवार को नवगछिया एसपी प्रेस वार्ता भी कर सकते हैं।

बाइक लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों की तलाश में नवगछिया से पुलिस भागलपुर पहुंची थी। पुलिस को देख अपराधियों ने फायरिंग भी की। चार अपराधियों को लूटी हुई बाइक और हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है जबकि अन्य की तलाश में छापेमारी जारी है।

दिलीप कुमार, एसडीपीओ नवगछिया

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet