रंगरा | कोसकीपुर सहोरा गांव से सिमरिया गांव बाराती जा रहे बोलेरो चालक को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी। घटना मंगलवार देर रात रंगरा गांव स्थित स्लुइस गेट के समीप की है। घटना के बाद साथ में चल रहे अन्य गाड़ी चालकों ने घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंगरा पहुंचाया। जहां घायल का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।
यहां घायल की स्थिति नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलने के साथ हीं रंगरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बराती जा रहे हैं अन्य लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। लोगों ने पुलिस को बताया कि वे लोग रंगरा थाना क्षेत्र के ही कोसकीपुर स्थित घर से रात्रि के 11 बजे के करीब बारात लेकर सिमरिया गांव जा रहे थे।
इसी बीच तकरीबन डेढ़ बजे जब वह लोग रंगरा गांव के बाहर स्थित पुलिस गेट के समीप पहुंचे तो पीछे से आ रहे बाइक सवार ने गाड़ी के समीप सटाकर चालक को गोली मार दी। थानाध्यक्ष महताब खान ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।


