नवगछिया। इस्माईलपुर प्रखंड के परबत्ता मुखिया प्रत्याशी शबनम देवी के पति श्रवण बिहारी और उनके पुत्र दीपक कुमार पर प्रचार कर बुधवार देर रात घर लौटने के दौरान गोलीबारी हुई।

श्रवण बिहारी ने बताया कि दोनों विनोवा टोला से प्रचार-प्रसार कर लौट रहे थे तो इसी क्रम में ग्राम बसघरा बिनोवा टोला और मेघल टोला के बीच मोड़ पर बदमाश पहले से घात लगाए बैठे थे और पीछे बाइक भी तैयार करके रखे थे।

उस जगह जान मारने की नियत से दो फायर किये जिसमें मैं और मेरा पुत्र दीपक कुमार बाल-बाल बचे और जान बचाकर भागे। घटना में दीपक कुमार जख्मी हुआ है। उन्होंने कहा कि हमलावर कौन थे, मैं नहीं पहचानता हूं। इस सबन्ध में उन्होंने इस्माईलपुर थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *