cricket

बिहपुर। बिहपुर प्रखंड मैदान पर गुरुवार को वाईसीसी चैलेंजर्स ट्रॉफी का पहला सेमी फाइनल मुकाबला बेगूसराय और नवगछिया के बीच खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर बेगूसराय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 229 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

जिसमें रॉबिन ने नाबाद 116 रन तथा आदर्श ने 67 रन का योगदान दिया। नवगछिया ने स्कोर का पीछा करते हुये पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जिसमें अमन ने 94 रन व कृष्णा ने 32 रन का योगदान दिया।

बेगूसराय की तरफ से गौतम ने 3 और नीतीश ने 1 विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच अमन को दिया गया। वहीं निर्णायक की भूमिका में लालमोहन व मुकर्रम अली और कॉमेंटेटर अंशु कुमार, राज गौरव रोहित, आर्यन थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *