नवगछिया। नवगछिया के नारायणपुर रेलवे स्टेशन केबिन के पास अवैध शराब ट्रेन से गिराने के मामले में कटिहार के रेल डीएसपी कुमार देवेंद्र ने देर रात कई ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया। इस मामले को लेकर सूचना मिल रही थी की ट्रेनों से अवैध शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 102
मालूम हो कि नारायणपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास महानंदा एक्सप्रेस से कई शराब की बोतलें गिराने को लेकर अफरातफरी मच गयी थी। जिसको लेकर नवगछिया नगर थानाध्यक्ष भारत भूषण, खरीक थाना प्रभारी पंकज कुमार एवं रेल बीएमपी के साथ नवगछिया जीआरपी थाना अध्यक्ष ने विशेष रूप से जांच की।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
