नवगछिया। । रविवार की देर रात 14 नंबर सड़क पर  तेलघी पंचायत के रामगढ़ चौक  के समीप कार सवार एक निजी कंपनी के क्लस्टर लीडर के साथ बाइक सवार बदमाशों द्वारा ने मारपीट एवं छिनतई की। पीड़ित ने  मोहद्दीनगर निवासी कुमार प्रतीक ने  थाने में आवेदन दिया है। जिसमें कहा है कि मैं रविवार की देर रात बिहपुर थाना से लौट रहा था।

जिसके दौरान पीछे से आ रहे तीन बाइक पर सवार 8 की संख्या में बदमाशों ने ओवरटेक कर गाड़ी को रोक लिया और मारपीट कर मुझे जख्मी कर दिया और तीन हजार रूपये नगद, मोबाइल, लैपटॉप समेत अन्य समान और कंपनी के अन्य कागजात छीन लिया।

पीड़ित ने भागलपुर के मिरजानहाट निवासी कार चालक और कार स्वामी समेत उसके अन्य कई सहयोगियों पर साजिश के तहत घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। घायल को उपचार के लिए मायागंज रेफर कर दिया गया। चालक को पुलिस हिरासत में लेकर में पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *