नवगछिया। 13 नवंबर को सबौर कृषि विश्वविद्यालय में पंचायत चुनाव की मतगणना का कवरेज करने गये एक मीडियाकर्मी का मुख्य गेट पर लगी भीड़ में चोरी हुए मोबाइल को पुलिस ने थाना क्षेत्र के तुलसीपुर से सनोज कुमार के घर से बुधवार की देर रात बरामद कर लिया।
साथ ही सनोज को भी गिरफ्तार कर थाना लाया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पीड़ित मीडियाकर्मी की सहमति पर गिरफ्तार आरोपी को पीआर बांड भरवाकर छोड़ा गया। इस कार्रवाई में प्रशिक्षु दारोगा राहुल कुमार एवं अविनाश कुमार भी शामिल थे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
