नवगछिया । नवगछिया बाजार के मखातकिया कब्रिस्तान में सोमवार की सुबह एक बोरा से अधिक शराब की बोतल मिलने के बाद अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए और आक्रोश जताया। सूचना पर थानाध्यक्ष भारत भूषण, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव, पार्षद नागेश्वर सिंह, अनूप भगत सहित बड़ी संख्या में लोग पहुचे।
Total Downloads: 331
उपस्थित लोगों ने कब्रिस्तान दीवार गिरने की बात बताते हुए चारदीवारी बनाने और कब्रिस्तान के अंदर बड़े-बड़े गड्ढे को दिखाते हुए उसे भरने की मांग नगर परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि से की। कुछ लोगों ने बताया कि कब्रिस्तान में पानी बहाया जाता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि कब्रिस्तान का घेराव किसी भी योजना से जल्द ही करवा दिया जाएगा।
इसके बाद वहां पर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें एसपी सुशांत कुमार सरोज ने भाग लिया। एसपी ने लोगों से शांतिपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने की अपील की। मौके पर पार्षद अनूप भगत, पार्षद विनोद भगत, पुलकित मंडल ,फैयाज आलम मुन्ना बैठा, मनोज बैठा, गोपालतांती, कालीचरण पोद्दार, मोहम्मद गफ्फार,सहित वार्ड 17 के और सारे लोग उपस्थित थे।

