बिहपुर। झंडापुर ओपी क्षेत्र के बगड़ी रेल पुल एनएच 31 पर रविवार को 11 बजे बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने बाइक से जा रहे सेना के जवान की बाइक हथियार के बल पर लूट ली। पीड़ित की पहचान अररिया निवासी सेना के जवान निरंजन पंडित के रूप में हुई है।
Total Downloads: 79
जानकारी के अनुसार निरंजन पंडित बिहपुर स्थित ससुराल से बाइक से घर अररिया जा रहा था। इसी दौरान बगड़ी एनएच 31 पर बाइक सवार बदमाशों ने कहा आपकी बाइक का नंबर गिर रहा है। जवान रुक गया। इसी दौरान तीनों बदमाशों ने बाइक पर बैठे तीन वर्षीय पुत्र को सड़क पर फेंक दिया और जवान को मुंह पर फाइट मार दिया।
बदमाशों ने हथियार के बल पर बाइक लूट ली और भाग निकले। वहीं गश्ती कर रहे दारोगा पवन सिंह मौके पर पहुंचे लेकिन तबतक बदमाश भाग निकले थे। वहीं झंडापुर ओपी प्रभारी अजीत कुमार एवं सहायक थानाध्यक्ष राहुल कुमार बदमाशों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रहे थे। ओपी प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा है।

