नारायणपुर संवाद सूत्र-प्रखंड के नारायणपुर स्टेशन पास पानी टंकी नजदीक रखे मकई टाल व भूसा में आग लगने से आफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर भवानीपुर पुलिस ने पहुंचकर कर तुरंत दमकल को बुलाया।

ग्रामीण रिटायर्ड एएसआई असफाक अली, अंबुज मिश्रा, मनोज मिश्रा ने बताया कि जिला परिषद सदस्य उषा मिश्रा घर के पीछे बसे लोगों का मकई का पन्द्रह-बीस टाल व एक भूसा की ढेर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। सूचना मिलने पर नारायणपुर, मधुरापुर बाजार, शाहपुर चौहद्दी, बलहा सहित अन्य गांव के लोग जुट कर आग बुझाने में जुट गये।

भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि बिहपुर व भागलपुर से तीन दमकल लाकर आग पर काबू पाया। अफरा-तफरी का कारण बगल के पक्का मकान व बीएमसी मकतब को लेकर बिशेष चिंता था लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। ग्रामीण सूत्रों ने बताया कि मकई टाल के बीच जुआरी व नशा करने वालों की वजह से ऐसा हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि नशा करने वालों और जुआ खेलने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *