गैर तो दूर अब अपने रिश्तेदारों के पास भी लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं। एक ताजा मामले में पीजी में रिश्तेदार के साथ रहकर पढ़ाई कर रही 17 वर्षीय नाबालिग का उसकी रूममेट ने ही चोरी-छीपे अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो को वायरल करने की धमकी दे उसे जबरन एक लड़के से शादी करने का दबाव बनाने लगी।
Total Downloads: 313
इससे तंग आकर नाबालिग ने जहर खाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। लेकिन घरवालों की मुस्तैदी से उसकी जान बच गई। मामले में पीड़िता की मां ने बेटी को ब्लैकमेल करने के मामले में रिश्तेदार के खिलाफ बरारी पुलिस कैंप में शिकायत दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार नाबालिग जगदीशपुर की रहने वाली है। वह पिछले छह महीने से अपने रिश्तेदार के साथ पीजी में रह कर इंटर की पढ़ाई कर रही थी। बीते 26 जून को वह पीजी से घर चली गई। जहां घर पर ही उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे फौरन मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

भागलपुर में रहकर इंटर की पढ़ाई कर रही है पीड़िता
नाबालिग की मां ने कहा कि मैंने अपनी बच्ची को इंटर की पढ़ाई के लिए भागलपुर में पीजी में रखा था। मेरे रिश्तेदार की दो लड़कियां पहले से भागलपुर में रहती थी, इसलिए उनके साथ ही रख दिया। लेकिन वह लोग ऐसा काम करेगी कभी ऐसा सोचा नहीं था। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ने पहले डर से उन्हें कुछ नहीं बताया।
26 जून को अचानक जहर खा ली। अस्पताल में होश आने पर उसने बताया कि उसकी रूममेट ने वीडियो बना लिया था और जबरदस्ती एक लड़के से शादी करने के लिए दबाव बना रही थी। मना करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रही थी। जिससे परेशान होकर उसने जहर खा लिया
