भागलपुर। पुरुष दारोगा। महिला थाना परिसर। प्रेमिका संग शादी। न बारात न ही बैंड बाजा। न परिजन न ही नाच गाना। एक दारोगा की शादी ऐसे हो जाए, इसको लेकर आश्चर्य हो रहा होगा पर मंगलवार को ऐसा ही हुआ। मुजफ्फरपुर में पदस्थापित 2019 बैच के दारोगा गौरव कुमार ने प्रेमिका वंदना के साथ शादी रचाई।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 314
महिला थाना परिसर में दोनों एक दूसरे के साथ जीवन भर के लिए बंधन में बंध गए। लड़का एकचारी थाना क्षेत्र के टपुआ दियारा का है और लड़की का ननिहाल वहां है। लड़की के परिजन सालों से वहीं रह रहे हैं। इस दौरान महिला थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष, एससी/एसटी थानाध्यक्ष और अन्य पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद थे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
