भागलपुर : भागलपुर के ग्रामीण थाने में तैनात एक दारोगा (थानेदार) के खिलाफ शिकायतों की फेहरिस्त काफी लंबी है। दारोगा के हर रोज नए-नए कारनामे सामने आ रहे हैं। कुछ दिन पहले एक महिला दारोगा ने आरोपी के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उसी थाने में तैनात एक अन्‍य महिला दारोगा ने थानेदार की अश्लील हरकतों का पिटारा जांच कमेटी के सामने खोल दिया।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

पीड़ित महिला ने बताया कि थानेदार उससे भी अश्लील हरकतें करता था। कभी उसे छूने की कोशिश करता तो कभी उससे आई लव यू कहता। अश्‍लील मजाक भी करता। उसकी आदतों की वजह से वह सदमे में आ गई थी। आनन-फानन अपना सामान समेटकर लंबी छुट्टी पर चली गई थी। लोकलाज के भय से तब वरिष्ठ अधिकारियों को कुछ नहीं बताया था।

पीड़िता के मुताबिक,  उसने घर पहुंचने पर अपनी एक महिला मित्र को बताया था कि अब वह उस थाने में नहीं लौटेगी। थानेदार दिन-रात परेशान करता था। नजदीक आने का कोई अवसर नहीं छोड़ता था।

संयोगवश छुट्टी पर रहते ही उसका ट्रांसफर झारखंड सीमा से सटे एक थाने में हो गया। तबादले की जानकारी मिलते ही उसने चैन की सांस ली और दूसरे थाने में झट अपना कार्यभार संभाल लिया।

थानेदार की थानेदारी छिनी

इधर, अपने थाने की महिला दारोगा का यौन उत्पीड़न करने वाले थानेदार की फिलहाल थानेदारी छिन गई है। जांच में महिला दारोगा के साथ उत्पीड़न की पुष्टि हो गई है। छुट्टी पर चले गए आरोपित दारोगा ने अपने पूर्व के अवकाश को बढ़ाते हुए खुद को लोगों की नजरों से ओझल कर रखा है।

एसएसपी आनंद कुमार के अवकाश से वापस आने पर जांच कमेटी की रिपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई सामने आ सकती है।

दारोगा के हरकतों की चर्चा सबकी जुबान पर

पुलिस महकमे में यौन उत्पीड़न में आरोपित उस दारोगा की चर्चा सबकी जुबान पर है। महिला दारोगा से यौन उत्पीड़न का आरोप जांच में सही पाए जाने पर अब केस दर्ज करने की कवायद शुरू हो गई है। निलंबन, विभागीय कार्रवाई के अलावा प्रोन्नति बाधा जैसे कई झंझावात आरोपित दारोगा को झेलने पड़ सकते हैं।

महकमे की महिला पुलिसकर्मियों में उसके प्रति काफी आक्रोश है। वहीं शिकायत करने वाली महिला दारोगा और उसके समर्थन में गवाही देने वाली महिला दारोगा की व्हाट्सएप ग्रुप पर काफी सराहना की जा रही है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet