भागलपुर में 3 दोस्तों ने अपने दोस्त पर चाकू से जानलेवा हमला किया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया हैं। चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने के बाद तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। घटना तिलकामांझी थाना क्षेत्र के जयप्रकाश उद्यान के पास की है।

घायल युवक की पहचान तिलकामांझी के जवारीपुर निवासी गौरव कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक जिम जा रहा था। इसी दौरान मनाली चौक के पास दोस्तों ने उसे बात करने के लिए बुलाया। फिर पहले एक युवक ने उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद बाकी दोनों दोस्त भी चाकू से उसके ऊपर कई वार किए। इस दौरान एक युवक ने कहा…इसे आज जिंदा नहीं बचने देना है।

हत्या की नीयत से गले पर किए कई वार

स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को मायागंज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि युवक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। गौरव सैंडिश कंपाउंड स्थित जिम में व्यायाम करने जा रहा था। इसी दौरान मनाली चौक से आगे एक बाइक से तीन युवक आए और कुमार गौरव के गले के पास चाकू से वार कर दिया। इसके बाद भी युवक की हत्या करने के इरादे से उस पर चाकू से कई वार किए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

चाकू लगने के बाद घायल युवक।
चाकू लगने के बाद घायल युवक।

पुराने विवाद में चाकू से हमला

घटना के समय मौजूद कुमार गौरव के एक दोस्त अमरजीत कुमार ने बताया कि हमला करने वाले का नाम गौरव कुमार है, जो कुमार गौरव का दोस्त है। गौरव कुमार अपने दो दोस्तों के साथ पहुंचा और चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि पुराने विवाद की वजह से कुमार गौरव के दो साथियों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

आरोपी युवक एक निजी कंपनी में काम करता है। घटना के बाद स्थानीय तिलकामांझी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि घायल युवक के परिजनों के बयान पर FIR दर्ज कर ली गई है। आरोपी युवकों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *