भागलपुर के जीरो माइल थाना क्षेत्र स्थित अमित ऑटोमोबाइल में कार्यरत एक विवाहित महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी | डॉक्टर ने जहर खाने से महिला के मौत होने की पुष्टि की है | मृतक महिला की पहचान तिलकामांझी थाना क्षेत्र स्थित मुंदीचक निवासी विकास कुमार की 28 वर्षीय पत्नी रूही उर्फ दीपा के रूप में हुई है। मृतका के पति विकास कुमार ने कंपनी के मैनेजर धीरज झा पर जहर देकर पत्नी की हत्या करने का आरोप लगाया है. विकास ने खुलासा किया कि दीपा दिसंबर से कंपनी में काम कर रही थी और उसने अपने मैनेजर के साथ घनिष्ठ संबंध बना रखा था, जो अक्सर उनके घर आता था।

विकास के मुताबिक, दीपा सामान्य दिनों की तरह सोमवार की सुबह 9:30 बजे काम पर निकल गई। देर शाम ऑफिस स्टाफ ने विकास को फोन पर बताया कि दीपा की तबीयत खराब हो गई है। जिसके बाद ऑफिस के एक कर्मचारी ने उसे मनाली चौक के पास छोड़ दिया था, जिसके बाद वह किसी तरह घर पहुंची जहां उसके मुँह से झाग निकल रहा था और वह लगातार उल्टियां कर रही थी | जिसके बाद पति विकास उसे मायागंज अस्पताल लेकर पहुंचे

जहा दीपा ने अपने पति को बताया कि उसे जहर दिया गया है। वही कुछ ही देर बाद इलाज के दौरान दीपा की मौत हो गयी |

विकास ने कहा कि उनकी पत्नी पिछले कुछ दिनों से गंभीर तनाव झेल रही थीं। उनके बेटे वेदांश ने खुलासा किया कि कुछ दिन पहले उसकी मां और मैनेजर के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी. वही घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया | इधर घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है | फिलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *