नवगछिया: नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत नगर परिषद नवगछिया ने विभिन्न वार्डों में हाईमास्ट लाइट लगाने के लिए दोबारा ई-टेंडर जारी किया है। इस योजना के तहत कुल 9 हाईमास्ट लाइट स्थापित की जाएंगी, जिससे क्षेत्र में बेहतर रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
Total Downloads: 386
नगर परिषद द्वारा जारी निविदा के अनुसार, यह कार्य तीन अलग-अलग परियोजनाओं के तहत कराया जाएगा। प्रत्येक परियोजना की अनुमानित लागत 29 लाख 35 हजार 668 रुपये निर्धारित की गई है।
इच्छुक संवेदक 27 जुलाई से 4 अगस्त तक परिमाण विपत्र (बिल ऑफ क्वांटिटी) प्राप्त कर सकते हैं, जबकि 5 अगस्त तक ई-टेंडर अपलोड किया जा सकेगा। निविदा से संबंधित विस्तृत जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले नगर परिषद क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं के तहत ग्रुप संख्या 1, 2, 3, 4 और 5 में हाईमास्ट लाइट लगाने के लिए जारी निविदा को तकनीकी कारणों से रद्द कर दिया गया था। अब उसी कार्य के लिए नए सिरे से गुरुवार को पुनः ई-टेंडर जारी किया गया है।
नगर परिषद का उद्देश्य प्रमुख सार्वजनिक स्थानों और वार्डों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था कर सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना है।
