नवगछिया : नवगछिया बाजार में जाम की।समस्या दिन प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है.बाजार मे आए दिन जाम लगने के कारण शहर में आने जाने वालों के साथ साथ खरीददारी करने के लिए आने वाले लोगो को घोर परेशानियों का सामना करना पड़ता है. जाम में स्कूली बच्चों के साथ साथ ट्रेने पकरने के लिए आने वाले यात्री फंस जाते हैं. जिस कारण कई यात्रियो का ट्रेन भी छूट जाती है. नवगछिया बाजार के स्टेशन रोड में शुक्रवार को जाम लग जाने के कारण लोगो को घोर परेशानियों का सामना करना पड़ा.
Total Downloads: 116
स्टेशन रोड में जाम लग जाने के कारण यात्री सहित बाजार में खरीदारी करने आए लोग घंटो जाम में फंसे रहे. जाम की स्थिति ऐसी थी कि पैदल चलने में भी लोगो को परेशानी हो रही थी. नवगछिया वैशाली चौक से स्टेशन आने में लोगो को पैदल आधाघंटा लग जा रहा था.

बाजार में पीक अप एवं जुगाड़ गाड़ी के साथ साथ स्टेशन रोड में सड़क किनारे सब्जी की फुटकर दुकान एवं ठेला पर सब्जी बेचने वालों के कारण जाम लगा हुआ था. वही बाजार में जाम की स्थिति उत्पन्न होने के बाद घंटो तक पुलिस कही नही दिख रही थी. वाहन चालक जैसे तैसे अपने वाहनों को इधर उधर घुसा दिए थे जिस कारण जाम की स्थिति और भयावह हो गई. बाद में वाहन चालक गाड़ियों को कतारबद्ध कर धीरे धीरे निकले.

