ग्राहकों के लिए रिलायंस जियो ने एक बार फिर धमाकेदार ऑफर पेश किया है। जियो के इस ऑफर में प्राइम यूज़र्स को पूरे 2599 रुपए तक का फायदा हो सकता है। रिलायंस जियो का यह नया ऑफर 399 रुपए और उससे अधिक कीमत के सभी रिचार्ज पैक मौजूद होगा।

मजेदार बात यह है कि जियो का यह ऑफर लिमिटेड है. इसका लाभ यूज़र्स 10 नवंबर से 25 नवंबर के बीच उठा सकते हैं। जियो का यह ऑफर कैशबैक ऑफर है, इसके तहत जो यूज़र्स 399 रुपए या उससे अधिक का रिचार्ज Myjio या jio.com साईट से कराते हैं तो उन्हें 400 रुपए का कैशबैक मिलेगा।

यह कैशबैक यूज़र्स को 50 रुपए के 8 वाउचर्स के रूप में मिलेगा। इन वाउचर का इस्तेमाल यूज़र्स अन्य रिचार्ज पैक को खरीदते हुए कर सकते हैं। वहीं आप जियो के ऑफर को किसी अन्य डिजिटल वॉलेट का इस्तेमाल करते हुए लेते हैं तो भी आपको इस कैशबैक ऑफर का लाभ मिलेगा।

बता दें कि इससे पहले रिलायंस जियो ने दिवाली के आस-पास 100% प्रतिशत कैशबैक ऑफर पेश किया था। रिलायंस जियो के ऑफर यूज़र्स को तो पसंद आते ही हैं, साथ ही अन्य टेलिकॉम कंपनियों को भी खासा परेशान कर देते हैं। देखना होगा कि जियो के इस कैशबैक ऑफर के बाद अब बाकी कंपनियों का क्या नया ऑफर आएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *