नवगछिया : नवगछिया एसपी सुधीर कुमार ने गोपालपुर थाना के आमापुर दियारा में कॉम्बिंग ऑपरेशन के तहत सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी अभियान के दौरान उन्होंने दियारा में बासा बना कर मवेशियों के साथ रह रहे लोगों से दियारा की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर कलाई एवं मक्के की बुआई करने वाले दबंगों एवं अपराधियों के बारे मे गहन पूछताछ की इस दौरान उन्होंने ने लोगों के बासा में सघन सर्च अभियान भी चलाया. दियारा में बासा बना कर रहने वाले लोगों ने एसपी को बताया कि हर दो चार दिन में गोपालपुर की ओर से डेंगी से नदी पार कर सात आठ की संख्या में अपराधी आते है. दियारा में कलाई एवं मक्के की अधिकांश फसल उन्ही लोगो ने बुआई की है वे लोग दिन में भी आते है और कभी संध्या समय भी आते हैं. पशुपालकों ने बताया कि फसल क्षति होने पर वे लोग मारपीट भी करते हैं. एसपी के पूछताछ में यह बात सामने आई कि आमापुर दियारा में जो मक्के व कलाई की फसल बुआई की गई है वह जमीन उनकी नही है. कुछ लोगों ने यह भी बताया कि यह जमीन बिहार सरकार की है. गंगा नदी के गर्भ से निकली इस जमीन पर मनमाने तरीके से कब्जा कर फसल की बुआई की गई हैं. दियारा की पूरी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया गया है.
,, अवैध बासा 24 घंटे में खाली करने का निर्देश
एसपी ने छापेमारी के दौरान आमापुर दियारा में दूसरे की जमीन पर अवैध रूप से बासा बना कर रहने वाले पशुपालकों को 24 घंटे के अंदर दियारा से बासा हटा कर खाली करने का निर्देश दिया है. साथ ही जिस जमीन पर फसल लगाया है उसका दस्तावेज थाना आकर दिखने को कहा है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 116
,, अवैध कब्जे को लेकर चलेगा विशेष अभियान
एसपी सुधीर कुमार ने बताया कि दियारा में अधिकांश जमीन पर अवैध रूप से कब्जा है. दियारा में जिन लोगों ने फसल की बुआई की है उन्हें दस्तावेज उपलब्ध कराए उन्होंने थानाध्यक्ष को दियारा में जिनलोगों की जमीन है. उनके बारे में जानकारी लेने का निर्देश दिया. एसपी ने कहा कि दियारा में किसानों की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर विशेष अभियान चलाकर किसानों की जमीन खाली कराई जाएगी.
,, रात्रि में नदी में नाव परिचालन पर रोक
एसपी ने दियारा में छापेमारी के दौरान लोगों से पूछताछ में डेंगी व नाव से अपराधियों के आने जाने की जानकारी मिलने से गोपालपुर थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह को कड़ी फटकार लगाई. उन्होंने कहा कि अपराधी खुलेआम दियारा आ जा रहे हैं. और अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो रही है. एसे में थानेदार बनकर वर्दी पहने का क्या औचित्य है. उन्होंने थानाध्यक्ष को तत्काल रात्रि में नाव के परिचालन पर रोक लगाने का निर्देश दिया. इसके अलावा दियारा में किसानों की जमीन पर हुए अवैध कब्जा को मुक्त कराने की तैयारी करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई के लिए जितने थाने व पुलिस बल की आवश्यकता होगी उपलब्ध कराया जाएगा.
,, नाव से गंगा पार कर हुई कार्रवाई, दियारा में हड़कंप
एसपी सुधीर कुमार ने एक स्टीमर व एक नाव पर नो थाना की पुलिस व बीएमपी के जावन के साथ दियारा में यह कोम्बिंग ऑपरेशन चलाया गया. इस अभियान में डीएसपी मुख्यालय पी के झा सहित पुलिस जिला के सभी थानाध्यक्ष व बड़ी संख्या में पुलिस जवान थे. पुलिस के द्वारा दियारा में इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

