नवगछिया : काल कब किसको घेर ले ये कोई नहीं जानता है, जहाँ एक ओर शादी में सम्मलित होने बारात निकली थी वहीँ पलक झपकते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गई. ताजा घटना है  साहू परबत्ता थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के समीप देर रात तेज रफ्तार आ रहे 10 चक्का ट्रक ने बरात गाड़ी में टक्कर मार दी.

घटना में दो बराती की मौके पर मौत हो गयी. गाड़ी पर सवार 7 लोग भी घायल हो गये. घायलों का उपचार मायागंज अस्पताल के आकास्मिकि विभाग में चल रहा है. मृतकों में दाउदबाट के पप्पू दास का पुत्र सुजीत कुमार व अभिषेक कुमार शामिल है, जबकि सुनील दास व प्रकाश दास गंभीर रूप से घायल हो गये. अन्य लोगों काे मामूली चोट आयी हैं. दाउदवाट के गोपाल दास ने कहा कि बेटा सुमित दास की शादी के लिए खरीक के पंचगछिया गांव जा रहे थे.

गाड़ी पर लगभग एक दर्जन लोग सवार थे. पुल के उस पार पेट्रोल पंप के नजदीक सामने से आ रहे एक ट्रक ने बरात गाड़ी में टक्कर मार दी. इससे गाड़ी पलटी खाकर नीचे गड्डे में गिर पड़ी. मौके पर ही दोनों बच्चे की मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि पंचगछिया के राेहित दास की बहन से शादी होनी थी. घायलों का इलाज मायागंज में चल रहा है, बच्चो के मौत का खबर सुन परिवार वाले मायागंज पहुँचे, वहाँ रो रो कर बुरा हाल था, स्थिति देख अस्पताल के लोंगो के आंखों में आंसू आ गए. बरहाल समाचार लिखे जानेतक घायलों का इलाज मायागंज में चल रहा है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *