नवगाछिया: युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के नेतृत्व में भागलपुर लोकसभा क्षेत्र के राजद के जिला से लेकर प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं की लोकसभा चुनाव एवं नामांकन की तैयारी हेतु एक दिवसीय बैठक भागलपुर के बरारी स्थित रूपबिहार रेसॉर्ट में सम्पन्न हुई।
Total Downloads: 189
महागठबंधन के प्रत्याशी सह सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राजद एवं महागठबंधन के कार्यकर्ताओं को इस लोकसभा चुनाव को चुनौती के रूप में स्वीकार कर पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतर जाना है। मैंने पांच वर्षों तक लगातार क्षेत्र के जनता के मूलभूत समस्यों के निदान को लेकर सड़क से संसद तक आवाज उठाने का काम किया हैं। ऐसा एक भी गलत काम नही किया है जिसके कारण क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं का शर्म से सर झुके, इसलिए कार्यकर्ताओं को हमारे द्वारा पांच वर्षों में किए गए विकास कार्यो को जनता के बीच ले जाए।
श्री सांसद ने कहा कि


महागठबंधन जनता के दिलो का गठबन्धन है। देश और प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है केंद्र की मोदी सरकार को हटाने के लिए।इसलिए महागठबंधन बिहार में 40 का 40 सीट जीतेगा। बैठक में सर्वसम्मति से राजद ने जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक चुनाव अभियान समिति का गठन किया। वही कल महागठबंधन में शामिल सभी दलों के साथ संयुक्त बैठक भी आयोजित किया जायेगा।
युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने कहा कि युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल द्वारा दिनाँक 25 मार्च 2019 को महागठबंधन के प्रत्याशी के रूप में भागलपुर समाहरणालय में नामांकन करेंगे। वही नामांकन के बाद सैंडिस कम्पाउंड भागलपुर में एक जनसभा आयोजित किया जायेगा। जनसभा को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन नेता सम्बोधित करेंगे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष तिरूपति नाथ यादव और संचालन मो.उस्मान ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए पीरपैंती विधायक रामविलास पासवान ने कहा कि यह लोकसभा का चुनाव सच और झूठ के बीच है। संविधान और आरक्षण बचाने को लेकर है। इसलिए महागठबंधन के कार्यकर्ताओं को चुनाव को जीतने के लिए जी जान से मेहनत करने की जरूरत है। बैठक को राजद के महानगर अध्यक्ष प्रो सलाउद्दीन अहसान,रमन साह,रानी देवी,अश्फाक आलम,मो.कलाम,संजय मंडल,शैलेश कुमार,चंद्रशेखर यादव,मो.शमीम,मो.हिमायु,बबलू यादव,सुमंत यादव,केदार शर्मा,रमेश रमण,बासुकीनाथ यादव,विक्रम मंडल,संजय यादव,अरविंद मंडल,पूनम झा,सहित जिला और प्रखण्ड के सभी पदाधिकारी मौजूद थ
