
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 58
नारायणपुर: प्रखंड के नारायणपुर गाँव के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सक्रीय स्वयंसेवक नारायणपुर गाँव को बसाने वाले गुरूजी के नाम से प्रख्यात अधिकलाल यादव की पुत्रवधु भाजपा नेता सिकंदर यादव की पत्नी किरण देवी(40) की मंगलवार को करंट लगने से मौत हो गयी।मिली जानकारी के अनुसार किरण देवी के यहाँ अपने परिवार के ही वकील यादव मुलगैन् की आज से 12 दिन पहले मौत हुई थी , जिसका आज क्षौरकर्म था ।घर की लिपाई पुताई हो रही थी किरण देवी भी अपने घर लिपाई कर रही थी।झाड़ू से लिपाई के क्रम में उसका झाड़ू घर में लगे अर्थिंग में सट गया।इसी दौरान उसकी मौत हो गयी। किरण देवी एक आंगनवाड़ी सेविका थी।उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
