img-20170111-wa0014

नारायणपुर –  प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर से मंगलवार को मद्द निषेध अभियान को सफल बनाने के लिए शिक्षक, प्रेरक, टोला सेवक, तालिमी मरकज सहित अन्य शिक्षा स्वयंसेवको ने मोटरसाइकिल रैली निकाली ।मानव श्रृखंला रैली का नेतृत्व भवानीपुर थाना के सहायक अवर निरीक्षक शत्रुधन सिंह ने किया. रैली  उच्च बिधालय नारायणपुर से निकलकर बीरबन्ना चौक से भ्रमरपुर, नगरपारा होते हुए भवानीपुर, नारायणपुर, भोजूटोल, मनोहरपुर, कुशाहा , रायपुर, आशाटोल,  पहाड़पुर, कछुआ टोला  सतीश नगर से  गनौल, मौजमा रायपुर, नारायणपुर, गनौल, मौजमाबाद, नवटोलिया, पीएचसी, प्रखंड मुख्यालय होकर सनलाइट ग्राउंड से शाहपुर, चौहद्दी,  काॅलेज  टोला, मधुरापुर बाजार होकर  बलहा, देकर रामुचक दे बीआरसी पहुँचा. रैली में शराब नहीं पीयेगे पूरा जिंदगी जियेगे का नारा भी लगाया और संकल्प लिया. मौके पर प्रखंड के  बीआरपी, प्रधानाधयापक, तालिमी मरकज, टोला सेवक, साक्षरता  मिशन, अनौपचारिक सहित  शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े  सैकड़ों की संख्या में मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *