नवगछिया : भवानीपुर में विषहरी पूजा पंडाल के पास हथियार के साथ घूम रहे दो संदिग्ध लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह जानकारी नवगछिया एसपी सुशांत सरोज ने मासिक अपराध बैठक के दौरान दीं। उन्होंने बताया कि शाम के समय पुलिस गश्त कर रही थी तभी चंदन कुमार अपर थानाध्यक्ष रंगरा को सूचना मिली कि भवानीपुर स्थित विषहरी पूजा पंडाल के पास दो अज्ञात लोग हथियार लेकर घूम रहे हैं।
Total Downloads: 337
इसके बाद चंदन कुमार सशस्त्र बल के साथ भवानीपुर में विषहरी स्थान पर पहुंचे, जहां दो संदिग्ध लोग हथियार लेकर घूम रहे थे। आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे। इसके बाद पुलिस पीछा कर दोनों आरोपियों का दबोच लिया।
इनकी पहचान यूपी के एटा के भवगढ़ा निवासी रामरतन सिंह पुत्र सनबनुसर सिंह और यूपी एटा के गणेशपुर निवासी शिलेन्द्र कुमार पुत्र सुरेन्द्र कुमार के रूप में हुई है। आरोपी रामरतन के पास से राइफल लोडेड बरामद हुआ है। साथ में 6 गोलियां भी मिली है।

