खरीक : नवगछिया के नव पदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार ने शुक्रवार को खरीक प्रखंड अंचल बाल विकास परियोजना कृषि विभाग आपूर्ति विभाग मनरेगा कार्यालय सहित मध्य विद्यालय गणेशपुर का औचक निरीक्षण किया जिसमें कई अनियमिताएं उजागर हुई है. अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार ने सर्वप्रथम प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया.कार्यालय में बीडीओ मौजूद थे.जबकि प्रखंड कार्यालय का इंदिरा आवास पर्यवेक्षक विद्यानंद,ब्लॉक कोऑर्डिनेटर हरिनंदन कुमार, कार्यपालक सहायक आदित्यनाथ, लेखापाल मनोज कुमार नदारद थे. प्रखंड परिसर काफी गंदा था. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रखंड कार्यालय में कर्मियों की उपस्थिति के लिए बायोमेट्रिक मशीन लगाए हैं लेकिन कर्मी बायोमेट्रिक मशीन को उपयोग में नहीं लाते हैं.

उसके बाद एसडीओ मुकेश कुमार ने खरीक अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया उस समय कार्यालय में अंचल पदाधिकारी मौजूद नहीं थे अंचल पदाधिकारी लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी नवगछिया के सुनवाई में गए हुए थे कार्यालय खुला हुआ था अंचल का कार्यालय सहायक विनोद कुमार ड्यूटी पर नदारद था अंचल कार्यालय में गंदगी का अंबार था रिकॉर्ड का संधारण ठीक ढंग से नहीं किया जाता है जगह-जगह पान को थूकने से पीक का गंदा निशान बना हुआ है. अभिलेखागार कार्यालय में अंचल कार्यालय चल रहा है. अंचल कार्यालय खरीक के कर्मियों को अभिलेख संधारण सही ढंग से करने का निर्देश दिया. 11:30 बजे अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार ने प्रखंड कृषि कार्यालय का औचक निरिक्षण किया प्रखंड कृषि कार्यालय में ताला लगा हुआ था उसके बाद प्रखंड आपूर्ति कार्यालय का औचक निरीक्षण किया आपूर्ति कार्यालय में आपूर्ति पदाधिकारी और डाटा एंट्री ऑपरेटर मौजूद थे मनरेगा और बाल विकास परियोजना कार्यालय खुले पाए गए

. उसके बाद एसडीओ ने खरीक पीएचसी का औचक निरीक्षण किया अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अस्पताल प्रबंधक और बीसीएम मौजूद नहीं थे पूछे जाने पर बताया गया की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर करमचंद स्वास्थ्य प्रबंधक रोहित कुमार और भी CM मीटिंग में भाग लेने भागलपुर गए कर्मियों के रोस्टर उपस्थिति की जांच की गई डॉक्टर नीरज मरीजों का इलाज कर रहे थे अस्पताल में केवल 22 प्रकार की दवाई उपलब्ध था लेबर रूम में 3 मरीज भर्ती थे मरीजों ने बताया कि खरीक पीएचसी में मरीजों को नाश्ता नहीं मिलता है केवल भोजन मैं चावल दाल और सब्जी दिया जाता है

जननी सुरक्षा योजना के 2500 लाभुकों को अब तक योजना का लाभ नहीं मिल सका है. लेखापाल के टेबल पर जांच के क्रम में चार वॉल्यूम SBI का चेक मिला जिस पर लेखापाल का अगस्त माह में हस्ताक्षर किया हुआ है लेकिन आज तक चेक को बैंक तक नहीं पहुंचाया जो गंभीर विषय है. उसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी ने मध्य विद्यालय गणेशपुर का औचक निरीक्षण किया मध्य विद्यालय गणेशपुर में शिक्षिका सुमन केसरी अगस्त माह से अनुपस्थित रह रही है. पूछे जाने पर विद्यालय की प्रधानाध्यापक ने बताया शिक्षिका छुट्टी पर है लेकिन रजिस्टर पर शिक्षकों की उपस्थिति का कॉलम खाली छोड़ा हुआ पाया गया. निरीक्षण के वक्त खरीक प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार मिश्र मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *