नवगछिया : नवगछिया पुलिस ने बीती रात नवगछिया बाजार से एक देशी पिस्तौल के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों में नवगछिया थाना के मुमताज मुहल्ला के अर्जुन साह के पुत्र रवि कुमार, तेतरी निवासी रतन चौधरी के पुत्र रंजन कुमार, उमेश पंडित के पुत्र बाल्मीकि कुमार एवं मनोज पंडित के पुत्र आलोक कुमार शामिल है. नवगछिया थानाध्यक्ष पुनि सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि युवको के पास से हथियार के साथ साथ दो मोबाइल फोन एवं पर्स भी बरामद किया गया है

युवक की हर रंग की हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल जब्त किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार को मुमताज मुहल्ला में दो युवको के बीच मारपीट होने के बाद गिरफ्तार किये गए युवक मुहल्ले में दहशत फैलाने एवं मारपीट करने के उद्देश्य से हथियार से लेश होकर जा रहे थे.

सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नवगछिया बाजार के महाराज जी चौक के पास से रवि और रंजन को गिरफ्तार किया था जबकि बाल्मीकि एवं आलोक मौके से फरार हो गया था. गिरफ्तार दोनी युवक से पूछताछ के बाद आलोक एवं बाल्मीकि को तेतरी से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बाल्मीकि के पास से देशी पिस्तौल बरामद किया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *