नारायणपुर – प्रखंड के जय प्रकाश महाविद्यालय नारायणपुर में शुक्रवार को अभिभावक संगोष्ठी में नवनियुक्त प्राचार्य प्रो डाॅ बिभांशु मंडल ने संगोष्ठी में अभिभावक से छात्रों उपस्थिति में सहयोग करने की अपील किया. कार्यक्रम की शुरुआत में अभिभावक की ओर से डाॅ हिमांशु मोहन मिश्र उफॆ दीपक झा व सेवानिवृत्त शिक्षक महेंद्र सिंह कुशवाहा ने बुके भेंट कर माल्यार्पण किया. संगोष्ठी में अभिभावक प्रो अयुब अली, सेवानिवृत्त बीईईओ रणविजय यादव, पेंशनर समाज के प्रखंड शाखा अध्यक्ष सियाराम यादव, सकलदेव सिंह, राजकिशोर चौधरी,समाजसेवी सुदामा साह सहित अन्य ने महाविद्यालय के समास्या निदान में सहयोग करने की बात कही. मुखिया नरेन्द्र कुमार ने महाविद्यालय के विकास कार्य में पंचायत योजना से सहयोग करने में कभी पीछे नहीं रहेंगे. छात्र राजद अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सोनु व अभाविप नेता सुमित कुमार ने प्राचार्य से शिक्षक कमी दूर करने डीपटेशन पर गए शिक्षकों को वापस लाने सहित अधुरे छात्रावास व चारदिवारी का मुद्दा उठाया. छात्र नेता सहित अन्य को प्रखंड के सभी पंचायत में जाकर छात्रों उपस्थिति में बढ़ाने सहित हर कार्य में सहयोग देने की बात कही. चारदिवाली, अतिरिक्त कक्षा वर्ग, प्रयोगशाला सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुआ. मौके पर बीडीओ सतेंद्र सिंह, पूर्व प्राचार्य प्रो मदन मोहन मिश्र, पुवॆ प्राचार्य राजेंद्र यादव, एस एन सहाय, प्रो नलिन कुमार, प्रो रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव, प्रो रधुवंश यादव, प्रो जलेश्वर प्रसाद सिंह, प्रो सत्येन्द्र, सहित काॅलेज कर्मी एवं अभिभावक मौजूद थे.


