खरीक प्रखंड के उच्च विद्यालय बहत्तरा के मैदान पर किये गये अतिक्रमण मामले में सीओ पर अतिक्रमण करने वालों का पक्ष लेने एवं सहयोग करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को ग्रामीणों ने प्रखंड मुख्यालय परिसर में धरना दिया।

ग्रामीणों ने सीओ पर आरोप लगाते हुए कहा कि अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए दूसरे पक्ष के लोगों से मिलने के कारण ही हमलोगों के पास कागजात रहने के बावजूद उसे देखा तक नहीं।

धरना पर बैठे लोगों ने कहा कि मैदान खाली कराने के बदले सीओ द्वारा ग्रामीणों को गाली-गलौज किया गया। वहीं मैदान से अतिक्रमण हटाने एवं सीओ पर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने डीएम के नाम एक ज्ञापन भी बीडीओ को सौंपा। बताया कि इस दिशा में पहल नहीं होने पर पुनः मंगलवार को गांव में बैठक कर उग्र आन्दोलन की रणनीति तैयार करेंगे। धरना बिहार राज्य किसान सभा एवं भाकपा के तत्वावधान में दिया गया। वहीं सीओ निलेश कुमार चौरसिया ने बताया कि मामले को लेकर किसी भी पक्ष द्वारा अभी तक हमें लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। साथ ही लगाये जा रहे सभी आरोप निराधार हैं।

मालूम हो कि ग्रामीणों द्वारा इस मामले को लेकर स्कूल में की गयी तालाबंदी जारी है। धरना में निरंजन चौधरी, देवनारायण मंडल, रामरतन सिंह, संजय मंडल, हीरालाल मंडल, मुकेश कुमार, रेखा देवी, पुरनी देवी, मुगीया देवी, पिन्टू सहनी, जयप्रकाश साह, बलराम मंडल, अविनाश कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *