नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश चुनाव में एक नए 4G प्लान बनाया है। माना जा रहा है कि यह चुनाव में भाजपा के केंद्र बिन्दु होंगे। भाजपा के नए 4G प्लान में गांव, गौ, गंगा और गीता को शामिल किया गया है। इसके साथ ही पार्टी के एजेंडा का केंद्र बिंदू किसान रहेंगे। एक मीडिया को दिए साक्षात्कार में भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रमुख वीरेंद्र सिंह ने पार्टी के 4G प्लान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी का मकसद उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के समय मिली जीत को दोहराना है। जब सब भाजपा के सामने पस्त नजर आए थे।

5e1da9b5-23e9-4d49-80fb-8bc6c98a31b2

4G प्लान के बारे में वीरेंद्र ने बताया कि ‘गांवों के बिना देश का विकास संभव नहीं, गांव के लोगों खासकर किसानों के लिए गाय का बड़ा महत्व है।

वैसे ही गंगा गांवों की लाइफलाइन मानी तीजा है वहीं गीता हरी मासंस्कृति का प्रतिबिंब है।’ समाजवादी पार्टी के घमासान में पिता मुलायम सिंह से चुनाव चिन्ह की लड़ाई जीतने के बाद अखिलेश यादव ने भाजपा की चिंता बढ़ा दी है। बीजेपी ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए अब कमर कस ली है जो अखिलेश के उदय के बाद ज्यादा मुश्किल होने की संभावना बढ़ गई है।

महागठबंधन की खबरें से बढ़ेंगी मुश्किलें

भाजपा 2002 के बाद से उत्तर प्रदेश की सत्ता से बाहर है। कांग्रेस और सपा के गठबंधन की पुष्टि होने के बाद से बीजेपी की मुश्किलें और बढ़ती दिख रही हैं। लेकिन वीरेंद्र सिंह के इस 4G फॉर्मूले से किसानों को साधकर केसरिया पार्टी जाति से ऊपर की राजनीति करने को तैयार है।

किसानों का हितैषी होगा घोषणा पत्र

उत्तर प्रदेश के भदोई से सांसद वीरेंद्र सिंह ने यह भी बताया कि भाजपा का चुनावी घोषणापत्र किसानों को ध्यान में रख कर तैयार किया जा रहा है। जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 दिसंबर को दिए संबोधन में साफ कर ही चुके हैं कि इस बार बजट में किसानों को लाभांवित करने के लिए कई कदम उठाए जाएंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *