इ वी एम के साथ बूथों पर पहुचे पोलिंग पार्टी
नवगछिया: नवगछिया नगर पंचायत चुनाव की घड़ी समाप्त हो गयी. आज 23 वार्डों में 144 मतदाताओं के भाग्य का फैसला इवीएम में बंद हो जायेगा, सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी. शनिवार को अपने अपने बूथों पर पोलिंग पार्टी व पुलिस बल इ वी एम को सुरक्षित लेकर पहुचना जारी है. वहीं निर्वाची पदाधिकारी बिपीन कुमार राय और अनुमंडल पदाधिकारी डॉक्टर आदित्य प्रकाश द्वारा मतदान केंद्रों का जायजा लिया. इस क्रम में उन्होंने बूथ संख्या 19 में जाकर मतदाताओं को मतदान के क्रम में असुविधा न हो इसके लिए बूथों पर बिजली पानी और सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया.
वहीं नगर पंचायत स्थित वार्ड नंबर18 के बूथ जिसे आदर्श बूथ घोसित किया गया है, उस बूथ पर मतदाताओं की सुविधा के लिए बैठने के लिए कुर्सी, पानी, मेडिकल किट, बिजली की व्यवस्था का भी जायज़ा लिया. निर्वाची पदाधिकारी विपिन कुमार राय ने बताया कि हर बूथ पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी की गयी है. ताकि वोटिंग के दौरान उपद्रवी व असमाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके. वहीं चुनाव को लेकर नवगछिया के 5 जगहों को सील कर दिया गया है. चुनाव से पहले एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन के नेतृत्व में सभी सवेदेंशील वार्डों में फ्लैग मार्च निकल कर शांतिपूर्ण मतदान करने की अपील की गयी है. प्रसासन द्वारा जहाँ सीमाओं को सील किया गया है वहीँ 4 जगहों पर चेक पोस्ट भी बनाये गए है. ताकि कोई अप्रिय घटना न घट सके. निर्वाची पदाधिकारी विपिन कुमार राय ने सभी प्रत्याशियों से अपील करते हुए कहा है कि सभी प्रत्याशी आचार्य संहिता के दायरे में रहेंगे अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. खासकर बूथों पर मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रत्याशियों द्वारा ठंडा पानी आदि की व्यवस्था करते अगर देख लिया गया तो उक्त प्रत्याशी पर जरूर कार्रवाई की जाएगी.
नगर पंचायत में धारा 144 लागू, कोई भी व्यक्ति हुजूम के साथ नगर पंचायत क्षेत्र में नहीं घूम सकेगा

नगर पंचायत में आज होने वाले चुनाव के मद्देनजर नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी डॉक्टर आदित्य प्रकाश ने पूरे नगर पंचायत में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू कर दिया है. चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो इस बाबत नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी ने आवश्यक निर्देश भी जारी किए हैं.

नवगछिया नगर पंचायत क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति अपने लाइसेंसी हथियार लेकर भी नहीं घूम पाएंगे. अगर इस तरह का मामला सामने आया तो तत्काल प्रभाव से लाइसेंसी हथियार को जब्त कर लिया जाएगा और अमुक व्यक्ति पर कार्रवाई की जाएगी. चुनाव के दौरान 10 या इससे ज्यादा व्यक्ति एक साथ नहीं घूम सकेंगे. अगर घूमते पकड़े गए तो सब ऊपर कार्रवाई की जाएगी. चुनाव के दौरान सभी प्रकार के वाहन नगर पंचायत क्षेत्र में बिना अनुमति के प्रवेश नहीं करेंगे और वाहनों पर ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग ना करने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी ने जारी किया है. नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी डॉक्टर आदित्य प्रकाश ने कहा है कि किसी भी सूरत में नवगछिया में चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है 
ऐसे में उपद्रवियों और असामाजिक तत्वों से साथ सख्ती से निपटा जाएगा. इधर नवगछिया एसपी पंकज सिन्हा ने भी नगर पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए विभिन्न पुलिस पदाधिकारियों का आवश्यक निर्देश दिया है. नवगछिया एसपी ने उपद्रवियों को देखते ही गिरफ्तार कर लेने का आदेश दिया है. पुलिस आस्था से पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में यह सूचना दे दी गई है कि अगर कोई भी दादागिरी करते हुए पकड़ा गया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. चुनाव के दौरान नवगछिया के एसपी पंकज सिन्हा नवगछिया के एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी डॉक्टर आदित्य प्रकाश नगर पंचायत चुनाव के निर्वाची पदाधिकारी विपिन कुमार राय समेत कई पदाधिकारी खुद गश्त करेंगे.

