नगर पंचायत चुनाव में 40 बूथों पर 160 मतदान कर्मी रहेंगे तैनात
नवगछिया : रविवार को होने वाले नगर पंचायत चुनाव के मतदान को लेकर प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. निर्वाची पदाधिकारी लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विपिन कुमार राय ने बताया कि नगर पंचायत चुनाव में बनाए गए 40 बूथों पर 160 मतदान कर्मी तैनात रहेंगे. वहीं 10 मतदान कर्मी रिजर्व में रहेंगे.
Total Downloads: 92
उन्होंने बताया कि नगर पंचायत चुनाव के वार्ड नंबर 5 के दोनों बूथों को संवेदनशील घोषित किया गया है. वहीं उन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर एक सुपर जॉन बनाया गया है जिसमें बिकु कुमार तैनात रहेंगे. वही तीन जोनल व 9 सेक्टर बनाए गए हैं. वहीं उन्होंने बताया कि चुनाव में 15 प्रकार के दस्तावेज के माध्यम से मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकते हैं. जिसमें पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, स्वतंत्रता सेनानी, प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पहचान पत्र, राशन कार्ड, पेन कार्ड समेत कई दस्तावेज है वही चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी कमर कस लिया है. नवगछिया डीएसपी मुकुल कुमार रंजन ने बताया कि चुनाव को लेकर पुलिस बल की नियुक्ति कर दी गई है. पर्याप्त मात्रा में मौजूद है. विभिन्न बूथों पर लगभग 250 पुलिस बल और 60 पदाधिकारी को प्रति नियुक्त किया गया है. वही 100 बीएमपी जवानों को भी अलग-अलग बूथों पर लगाया गया है. डीएसपी ने बताया कि संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है. किसी भी प्रकार की कोई चूक ना हो इसके लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है. डीएसपी ने बताया कि मतदाताओं को लाइन में लगाने के लिए 25 होमगार्ड की भी नियुक्ति की गई है. वही नगर पंचायत चुनाव को लेकर डीएसपी ने बताया कि दो सुपर जोन बनाए गए हैं और तीन जॉन बनाए गए हैं इसके अलावा गश्ती दल सह इ वी एम संग्रह दल के रूप में 40 बल पुलिस बल की नियुक्ति की गई है. चुनाव के दौरान अफवाह फैलाने वालों को FIR कर जेल भेज दिया जायेगा चाहे वह प्रत्याशी हो या उनके समर्थक या आम जनता. इसके अलावा डीएसपी मुकुल कुमार रंजन ने आम जनता से अनुरोध किया कि शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर वह प्रशासन की मदद करें और प्रशासन तक सही सूचना दें अफवाह फैलाने वालों पर ध्यान ना दें. इसके अलावा उन्होंने बताया कि आज शाम तक सभी पोलिंग पार्टी अपने अपने सामान के साथ अपने अपने बूथ पर तैनात हो जाएंगे.
