नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी में एक आठवीं कक्षा की नाबालिग लड़की को नवगछिया के पुलिस पदाधिकारियों और प्रशासनिक पदाधिकारियों ने असमय शादी से बचा लिया है. लड़की महज 14 वर्ष थी. देर शाम प्रोफेसर कॉलोनी पहुंचे नवगछिया बीडीओ राजीव रंजन और नवगछिया थाने के पुलिस पदाधिकारी अनि कौशल कुमार व महिला पुलिस बलों ने लड़की की शादी को रोक दिया है. देर रात तक सभी लड़की के घर पर कैंप कर रहे थे. जानकारी मिली है कि जिलाधिकारी को किसी स्थानीय लड़के ने फोन से सूचना दिया था कि प्रोफेसर कॉलोनी में एक नाबालिग लड़की की शादी की जा रही है. सूचना मिलते ही हरकत में आये नवगछिया बीडीओ राजीव कुमार रंजन पुलिस के साथ लड़की के घर पर पहुंचे और आवश्यक छानबीन के बाद लड़की की शादी को रूकवा दिया.

मौके पर पहुंचे नवगछिया के पुलिस पदाधिकारियों को लड़की के घरवालों ने आधारकार्ड को अपडेट करवा कर उसकी प्राप्ति रसीश में घोषित उम्र दिखा कर सर्वप्रथम पुलिस और प्रशासनिक पदाधकारियों को बरगलाने का प्रयास किया लेकिन जब मामले की छान बीन की गयी तो लड़की महज 14 वर्ष की थी. वास्तविक आधारकार्ड में उसकी उम्र 30 मार्च 2003 थी. लड़की नवगछिया के ही एक स्कूल की आठवीं कक्षा की छात्रा है. लड़की के परिजनों ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि लड़की के पिता को पांच पुत्रियां है.

जिसमें दो पुत्री की शादी हो चुकी है. लड़की के पिता घूम घूम कर बर्तन बेच कर अपने परिवार का गुजर बशर करते हैं. चूकि लड़का और उसके घरवालेबिना दहेज की शादी करने को तैयार थे इसलिए वे शादी करने को तैयार हो गये. जानकारी मिली है कि शादी नवगछिया गोपाल गौशाला के महादेव मंदिर में होनी थी. लड़के वाले सहरसा जिले के जदिया गांव से गौशाला के महादेव मंदिर पहुंच गये थे. लड़का विनोद साह के पुत्र शशि कुमार है. पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी लड़के और उसके परिजनों से भी पूछ ताछ कर रहे थे. इधर मुहल्ले के कुछ लड़के इस शादी को कराने के पक्ष में थे. लेकिन पुलिस के समक्ष उन लोगों की एक न चली.

कहते हैं बीडीओ

नवगछिया के बीडीओ राजीव कुमार रंजन ने कहा कि नाबालिग लड़की को असमय शादीसे बचा लिया गया है. आगे की कार्रवाई वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसारकिया जायेगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *