नारायणपुर : इंटरमीडिएट कला/विज्ञान सत्र 2016-18 के पंजीयन में आँनलाईन सेंटर द्वारा की गयी गलतियों से महाविद्यालय को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. महाविद्यालय के पोर्टल पर मेक पेमेंट में कला में 196 छात्र – छात्रा एवं विज्ञान में 213 छात्र – छात्रा का नाम शो कर रहा है, जबकि संबंधित आँनलाईन सेंटर अनुराधा इंस्टीच्युट नवगछिया द्वारा कला में 223 एवं विज्ञान में 253 छात्रों का आँनलाईन किया गया है.

जिससे शुल्क भुगतान में समस्या आ रही है. वहीं डाटा सेंटर द्वारा कई प्राईवेट कोटि के छात्रों को रेगुलर कोटि में भर दिया गया है. डाटा सेंटर द्वारा भेजी गयी आँनलाईन सूची में लगभग आधे से अधिक छात्राओं के नाम, पिता का नाम, माता के नाम एवं विषय में अशुद्धियां है. जिससे महाविद्यालय को शुद्ध करने में परेशानी हो रही है. इस तरह की समस्या में आगे और व्रद्धि हो जाएगी जब छात्र के पास पंजीयन प्रपत्र जाएगा.

अधिकृत डाटा सेंटर द्वारा लापरवाही बरती जा रही है. संपर्क करने पर कहा जाता है कि मेरा काम सिर्फ आँनलाईन करना है. भुगतान के लिए कौंसिल से संपर्क करें. चेक लिस्ट के रूप में भेजी गयी आँनलाईन सूची भी अधूरी है. इंटर कौंसिल द्वारा ठेका पर दिया गया यह निर्णय बिलकुल गलत है. इससे छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होगा और महाविद्यालय उनके कोप का भाजन बनेगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *