स्कूल से घर आने के क्रम में घात लगाए अपराधियों ने कर दी गई शिक्षक की हत्या
शिक्षक के सीने में मारी एक गोली मौके पर ही हो गई मौत
घटनास्थल से शिक्षक का मोबाइल व एक पेन ड्राइव बरामद
खरीक प्रखंड के 72 गांव का निवासी है शिक्षक विजय कुमार उर्फ संजीत मंडल
खगरिया के परबत्ता थाना क्षेत्र के खजरैठा गांव स्थित मध्य विद्यालय खजरैठा में कार्यरत तथा शिक्षक
पहुंचे पुलिस पदाधिकारी के मामले की छानबीन

खरीक : नवगछिया अनुमंडल के खरीक थाना क्षेत्र के लत्तीपुर हाई लेवल सड़क पर नवादा गांव के पास अज्ञात अपराधियों ने खरीक प्रखंड के हैं ही बहतरा गांव निवासी शिक्षक 32 वर्षीय विजय कुमार उर्फ संजीत मंडल की गोली मारकर हत्या कर दी है. अपराधियों ने शिक्षक के छाती में एक गोली मारी है. मौके पर ही शिक्षक की मौत हो जाने की बात कही जा रही है. बीच सड़क पर दिन-दहाड़े इस तरह की घटना को अंजाम दिए जाने के तुरंत बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की है.

मौके पर पहुंचे नवगछिया के एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन, नवगछिया के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजय कुमार सुधांशु, खरीक के थानाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह, बिहपुर इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह अभी अन्य पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीकात की है और परिजनों से पूछताछ भी की है. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई थी. मौके पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को अंत्यपरीक्षण के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है. देर शाम तक शिक्षक का शव अंत्य परीक्षण के बाद परिजनों को सौंप दिया गया था. खरीक थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. शिक्षक के परिजनों ने बताया कि संजीत खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के खजरैठा मध्य विद्यालय में कार्यरत था. घटना से करीब 1 घंटे पहले शिक्षक के मित्रों ने उसके मोबाइल पर संपर्क किया था तो शिक्षक ने कहा था कि वह कुछ देर में घर पहुंच जाएगा अभी रास्ते में है. परिजनों ने बताया कि संजीत रोज मोटरसाइकिल से अपने विद्यालय जाता था और स्कूल में पठन-पाठन का कार्य करके फिर वापस अपने घर लौट आता था. बुधवार को दोपहर उन लोगों को 12:00 बजे सूचना मिली कि नवादा हाथ से 200 मीटर आगे की ओर सड़क पर संजीत की हत्या कर दी गई है. सूचना मिलते ही वह लोग घटनास्थल पर पहुंचे हैं. परिजनों ने बताया कि शिक्षक काफी शांत स्वभाव का था और उनका व्यक्तिगत किसी के साथ दुश्मनी नहीं थी. हालांकि कुछ ग्रामीण लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले ही पड़ोस को ही लोगों से शिक्षक व उनके परिवार के बीच वाद विवाद व मारपीट की घटना सामने आई थी. उस समय दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी. हालांकि गोतीयारी विवाद में हत्या जैसी घटना को अंजाम दिए जाने की बात से ग्रामीण स्पष्ट रुप से इंकार कर रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि वह आपस का विवाद था. हत्या का कारण अस्पष्ट है.

घटनास्थल से मिली शिक्षक की मोबाइल व एक पेन ड्राइव
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से मृत शिक्षक का एक एंड्रॉयड मोबाइल, एक पेन ड्राइव, खून से सनी एक डायरी व कुछ रुपए बरामद किए हैं. जिस वक्त हत्या हुई वहां से करीब 100 से 200 मीटर के दायरे में कुछ लोग वह महिलाएं खेतों में काम कर रही थी. ऐसे प्रत्यक्षदर्शी लोगों ने बताया कि उन लोगों को घटना पर ध्यान तब गया जब उन लोगों ने गोली की आवाज सुनी. उन लोगों ने देखा कि शिक्षक के पास हथियार के साथ दो लोग खड़े हैं. दोनों मोटरसाइकिल से थे. वे लोग गोली की आवाज के कुछ देर बाद ही घटनास्थल से लत्तीपुर की ओर भाग गए. घटना के तुरंत बाद खेतों से कुछ लोग घटनास्थल पर आए. तब तक नवादा की ओर से बहत्तरा गांव के ही ऋषि कुमार घटनास्थल पर पहुंचे थे. ऋषि ने बताया कि जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो बाइक खड़ी थी और एक व्यक्ति सड़क पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ था. मृतक का हेलमेट उसके सर में ही लगा हुआ था. जब उसने हेलमेट निकाला तो उसने मृतक की पहचान बहत्तरा गांव के शिक्षक विजय कुमार उर्फ संजीत मंडल के रूप में की. एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि घटना के तुरंत बाद लतीपुर की ओर से आ रहे एक बोलेरो को घटनास्थल पर देखा गया था. लेकिन बोलेरो से कोई उत्तर नहीं और बोलेरो भागलपुर की ओर रवाना हो गया.

तीन भाइयों में दूसरे क्रम पर था शिक्षक संजीत कुमार
शिक्षक संजीव कुमार अपने तीन भाइयों में दूसरे क्रम पर था. संजीत का बड़ा भाई दीपक कुमार मंडल खेतीबाड़ी करते हैं और छोटा भाई विभीषण अभी पढ़ाई कर रहा है. संजीत कुमार महज डेढ़ साल पहले ही शिक्षक बना था. उसकी नियुक्ति मध्य विद्यालय खजरैठा में हुई थी. शिक्षक की नौकरी लगने के बाद भी वह अपनी ड्यूटी के प्रति दाखिल लगनशील रहता था. वह विवाहित

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *