आईआरसीटीसी ने यात्रियों की सुविधा के लिए नया ऐप रेल कनेक्ट लॉन्च किया है। इस ऐप से तत्काल, प्रीमियम तत्काल और महिला कोटे की भी टिकट बुक हो सकेंगे। इसके अलावा टिकट स्टेटस, कैंसिलेशन और टीडीआर फाइल करने का काम भी इस ऐप से ही हो जाएगा।
Total Downloads: 286
आईआरसीटीसी के जनसंपर्क अधिकारी संदीप दत्ता ने बताया कि ऐप को आईआरसीटीसी ने अपनी साइट से लिंक कर दिया है। इससे टिकट कैंसिल कराया जा सकता है।
आपको बार-बार लॉग इन नहीं करना होगा
बस आपको चार नंबर का पिन सेट करना होगा। इसके बाद आप जब भी ऐप का उपयोग करेंगे, आपको बस यह पिन डालना होगा। ट्रेवल एजेंट से बुक कराए गए टिकट का स्टेटस भी इस ऐप पर देखा जा सकता है। साथ ही ऐप में बोर्डिंग प्वाइंट बदलने और करेंट रिजर्वेशन की कराने की भी सुविधा दी गई है। बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी ई-वॉलेट को भी इंटिग्रेट किया गया है। यह ऐप बीटा वर्जन के साथ गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।


