पंजाब के अबोहर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को खरी-खोटी सुनाई और कड़ी चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत में ड्रग्स की सप्लाई कर रहा है. ड्रग्स के सौदागरों की खाट खड़ी कर दी जाएगी.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 55
पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में सेना के सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए राजनाथ ने कहा कि भारतीय सेना अपना पराक्रम दिखा चुकी है. भारत यह साबित कर चुका है कि वह उस पार जाकर भी हमला कर सकता है. उन्होंने कहा कि हम केवल इस पार नहीं लड़ सकते, जरूरत पड़ेगी तो उस पार भी जाकर दो-दो हाथ कर सकते हैं. हमने ऐसा करके दिखा भी दिया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

