बिहार में शराबबंदी के समर्थन में राज्य भर में शनिवार को दो करेाड से ज्यादा लोगों ने एक दूसरे के हाथ पकड मानव श्रृंखला बनाई। मानव श्रृंखला बनाने की शुरुआत ऐतिहासिक गांधी मैदान से हुई, जहां राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव सहित कई नेता और मंत्री उपस्थित हैं।
सीवान में भाजपा के नेता भी इस मानव श्रृंखला में शामिल हुए हैं। यह श्रृंखला 11 हजार किलोमीटर से लंबी है और इसका मकसद नशामुक्त बिहार बनाना है। राज्य के एक अधिकारी ने बताया कि 11292 किलोमीटर लंबी इस मानव श्रृंखला में दो करोड लोगों के भाग लेने की संभावना है जो कि विश्व में एक रिकॉर्ड होगा। लिमका बुक ऑफ रिकॉर्डस के कर्मचारी अैार अधिकरी भी पटना में मौजूद हैं।



