खरीक : भागलपुर संसदीय क्षेत्र सांसद शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल का पैतृक प्रखंड खरीक का कोसी पार पंचायत लोकमानपुर का सिहकुंड गांव आधुनिकता के इस चकाचौँध में आज भी उपेक्षित और बुनियादी सुविधाओं से महरूम है.

23-naugachia-khrik-sihkund-5
आजादी के उन्हत्तर( 69) साल बीत जाने के बावजूद भी सिहकुंड और लोकमानपुर के लोग आज भी एक अदद सड़क और पुल-पुलिया के लिये तरस रहे है.सिहकुंड में तकरीबन पांच सौ परिवारो के लिए स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा करने के लिये अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ केंद्र की बात तो दूर की बात है, यहां के लोगों को उप-स्वास्थ् केंद्र सुविधा नसीब नही है.महिलाओं की प्रसव की कोई व्यवस्था नहीं है.बीमार पड़ने पर लोगों को खाट पर टांग कर मरीज को झोला छाप डाक्टर के शरण ले जाकर इलॉज कराना होता है. सामुदायिक स्वास्थ व्यवस्था का लाभ लोगों को नही मिल पाता.कोसी पार रह रहे लोगो की रोजमर्रा की जिंदगी काफी कष्टप्रद और दुरुह है.आम लोगों को जिंदगी जीने के लिए जद्दोजिहद करना पड़ रहा है.
एक अदद सड़क के लिए तरस रहे है लोग सिहकुंड के लोग बीते छः दसक से एक अदद सड़क के लिए तरस रहे है. आजादी के बाद सिहकुंड और लोकमानपुर तक बिजली के तार और पोल नहीं पहुंच सके है. अंधेरे में आम लोगों की जिंदगी कट रही है. कोसी पार कर बिना सड़क गाव से निकलना खास कर बरसात के दिनों में काफी कष्ट कारक होता है. मुख्यमंत्री जी के द्वारा पुल के घोषणा से आम लोगों में ख़ुशी का माहौल है.ऐसे में सांसद के लोकमानपुर पहुंचने से आम लोगों में विकास की ढेर सारी उम्मीदें जगना लाजमी है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *